JYANTI PRASAD DAV PUBLIC SCHOOL, GANAUR

Garhi Jhanjhara Road, Ganaur, Sonepat, Haryana 131101

Event Detail  
जे.पी.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, गन्नौर में हवन यज्ञ के साथ किया नए सत्र(2026-27) का शुभारंभ।
Event Start Date : 03/04/2026 Event End Date 03/04/2026

जे.पी.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, गन्नौर में हवन यज्ञ के साथ किया नए सत्र(2026-27) का शुभारंभ।
 
जयंती प्रसाद डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गन्नौर में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को प्रधानाचार्य श्री सुनील शर्मा जी के सानिध्य में आर्य समाज टीम एवं अध्यापकगण द्वारा हवन -यज्ञ करके नए सत्र (2026-27) का आगाज किया गया। विद्यालय में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य श्री सुनील शर्मा जी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा करके उन्हें आशीर्वाद दिया एवं सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत से हीअपने भविष्य को सुदृढ़ बनाने हेतु मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को वैदिक दिनचर्या एवं अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि हवन का उद्देश्य केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाना ही नहीं है बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी मनुष्य के अंदर शुद्धता आती है। अतः हमें अपने दैनिक जीवन में हमेशा यज्ञ करते रहना चाहिए। शांति पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण कर हवन यज्ञ का समापन किया गया।

 
 
Contact Us ↓
 

 

Jyanti Prasad DAV Public School (Sr.Sec.) 
School address :
Garhi Jhanjhara Road, Ganaur - 131101
Call :0130-6991641 Mobile : +91-94680-43075
E-Mail   :-  jpdavganaur@yahoo.com
                  jpdavganaur@gmail.com
Website :- www.jpdavganaur.org

Like Us on:
     
Location Map ↓